बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखना शुरू हो गया है

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब को देखते हुए ओडिशा के सात जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसका सीधा असर दक्षिण भारत में दिख रहा है। हालाँकि अर्णव के अवशेषों और पश्चिमी विक्षोभ के आपसी प्रभाव के कारण उत्तर भारत पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। तूफान अर्नब का असर 26-29 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश की उम्मीद है। कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस बीच तेज़ रफ्तार में आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी-मध्य और सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा और अब एक चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ में बदल गया। भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 5.30 बजे यह तूफान पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस बीच 38 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और गरज-चमक की सम्भावना है। बारिश और ठंडी हवा के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।

उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना है। विभाग ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और केरलम में अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर उत्तर भारत में फिलहाल गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब साइक्लोन अर्नब में बदल चुका है। इसका सीधा असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। किसी भी संकट से बचने के लिए पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बीते दिन यानी 26 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तूफान अर्नब का असर 26-29 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस बीच पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों के मौसम हो गया है। यूपी सहित दिल्ली, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हलकी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

अर्नब को लेकर ओडिशा में हाई अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर ओडिशा के सेंट्रल रेंज के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। चक्रवात से जुड़े हालात पर प्रशासन की नजर है।

बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में अर्नब के असर को देखते हुए तयारी की गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरलम और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में आज दोपहर बाद से भारी बारिश और तेज हवाओं के चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों के अफसरों और राहत कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने के साथ पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *