लखनऊ और बैंकॉक के बीच डायरेक्ट विमान सेवा फिर शुरू की जा रही हैं। थाई एयरएशिया इस सर्विस को 17 नवंबर से ऑपरेट करेगी। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने वाली यह फ्लाइट कनेक्टिंग के रूप में आगे का सफर करने वालों के लिए एक विकल्प भी बन सकेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिलने वाली जानकारी में कहा गया है कि लखनऊ और बैंकॉक के डॉन मुआंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DMK) के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर शुरू की जा रही है। थाई एयरएशिया इस सर्विस को 17 नवंबर से ऑपरेट करेगी। ख़बरों के मुताबिक़, ये डायरेक्ट फ्लाइट रात 10:35 बजे बैंकॉक से लखनऊ पहुंचेगी और रात 11:30 बजे लखनऊ से बैंकॉक के लिए रवाना होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के मुताबिक़, विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से शुरू होगा और पहली नवंबर तक पूरी तरह से लागू हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, इस विंटर शेड्यूल में डेली फ्लाइट मूवमेंट को 108 से बढ़ाकर 134 किया जा रहा है। बताते चलें कि विंटर शेड्यूल के तहत 20 डोमेस्टिक और 10 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी।
घने कोहरे और लो विज़िबिलिटी से निपटने की तयारी
जानकारी के मुताबिक़, सर्दियों के मौसम में लुकणौ एयरपोर्ट को घने कोहरे के साथ कम दृश्यता की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन तयारी कर रहा है। उम्मीद है कि उड़ानों के संचालन को और बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके लिए एयरलाइन पार्टनर्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य संबंधित पक्षों ने हाल ही में साथ ‘प्री-लो विजिबिलिटी प्रोसीजर’ (LVP) पर एक समन्वय बैठक की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से ऑपरेशन्स में रुकावटों के चलते अन्य हवाई अड्डों से लखनऊ की ओर डायवर्ट की गई लगभग 149 फ्लाइट्स यहां सुरक्षित उतारी गईं।
बताते चलें कि लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के चलते जनवरी 2026 में बंद कर दी गई थी। बाद में इसे पहली फरवरी से वाराणसी से बैंकॉक के बीच शेड्यूल किया गया था।