सिनेमालवर्स के लिए कई फिल्मों की सौगात ला रहा है यह सप्ताह

थिएटर में इस हफ्ते नई फ़िल्में आ रही है। इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की भी फिल्में हैं। दशहरे के दिनों में अक्टूबर का यह सप्ताह सिनेप्रेमियों के लिए नई फिल्मों की सौगात लाया है। इनमें रजनीकांत की जेलर 2 भी शामिल है। इस फिल्म का लंबे समय से दर्शकों को इन्तिज़ार रहा है। एक नज़र डालते हैं इन फिल्मों पर-

जेलर 2
‘जेलर’ (2023) का सीक्वल जेलर 2 एक तमिल एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म है। इसे नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक अपनी पिछली फिल्म वाले रोल में ही नजर आएंगे, जबकि एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना भी कास्ट में शामिल होंगे। ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम
विनाश अरुण के निर्देशन में बनी ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। यह फ़िल्म 1993 के बॉम्बे बम ब्लास्ट और 2008 के मुंबई हमलों से जुड़े कानूनी मामलों में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम पर आधारित है। इसमें राजकुमार राव, वामिका गब्बी, ललित प्रभाकर, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 16 अक्टूबर को थिएटर मे रिलीज हो रही है।

नई नवेली
कॉमेडी हॉरर फ़िल्म ‘नई नवेली’ को बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया और इसे हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इसमें यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म बॉलीवुड में तमिल फ़िल्ममेकर बालाजी मोहन के निर्देशन की शुरुआत है। ये भी 16 अक्टूबर को थियेटर में आ रही है।

राणबाली
इस फ़िल्म का निर्देशन राहुल सांकृतियन ने किया है। यह तेलुगु एक्शन फ़िल्म 1870 के दशक में दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल के समय एक बागी योद्धा की कहानी है, जो अपने इलाके और लोगों की रक्षा करते हुए एक ब्रिटिश कमिश्नर का सामना करता है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर आ रही है।

स्ट्रीट फाइटर
स्ट्रीट फाइटर फिल्म मशहूर वीडियो हेम की दुनिया से इंस्पायर है। विद्युत जामवाल स्टारर इस फिल्म को किताओ सकुराई ने निर्देशित किया है और फिल्म की स्टार कास्ट में एंड्रयू कोजी (रयू), नोआ सेंटिनियो (केन मास्टर्स), कैलिना लियांग (चुन-ली), जेसन मोमोआ (ब्लैंका), 50 सेंट (बालरोग) और विद्युत जामवाल (धलसिम) शामिल हैं। हॉलीवुड की ये एक्शन एडवेंचर फिल्म 16 अक्टूबर को आ रही है।

व्हेलफॉल
यह फिल्म एक स्कूबा डाइवर की कहानी है। यन डफ़ील्ड द्वारा निर्देशित और ऑस्टिन अब्राम्स व जोश ब्रोलिन स्टारर इस थ्रिलर हॉरर फिल्म में गलती से एक स्पर्म व्हेल के पेट में चला जाता है और उसके पास बाहर निकलने के लिए केवल 60 मिनट की ऑक्सीजन होती है। ये 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *