लखनऊ में आज बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह आज से तीन दिन लखनऊ में रहेंगे। वह शहर के बाढ़ प्रभावित इलाके फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात कर के राहत सामग्री बांटेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राजनाथ सिंह दोपहर 3:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए वह फैजुल्लागंज पहुंचकर आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक आएँगे।

इस बीच राजनाथ सिंह शाम चार बजे बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद वह विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद राजनाथ सिंह इस बीच अपने तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को वह कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सामाजिक संगठनों से मिलेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ितों के परिवारों के घर पहुंचेंने के बाद शाम छह बजे वह जानकीपुरम सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह यहाँ आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने दौरे के तीसरे दिन राजनाथ सिंह आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

बताते चलें कि लखनऊ में पिछले दिनों आने वाला बाढ़ का पानी उतरने के साथ इस समय नई मुसीबतें सामने आ रही हैं। शहर के ये इलाके कीचड़ और गंदगी से बदहाल हैं। बढ़ के बाद यहाँ बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ख़बरों के अनुसार इस बाढ़ से करीब पचास हज़ार लोग बेघर हुए है और लगभग चार लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *