स्मृति मंधाना बनीं यूनीसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’

स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देना और लड़कियों के लिए समान अवसर बनाने के साथ इसके प्रयासों को ठोस करना है।

स्मृति मंधाना को यह जिम्मेदारी बीते दिन ‘इंटरनेशनल डे ऑफ द गर्ल’ के अवसर पर सौंपी गई। यह दिन लड़कियों के अधिकारों, सुरक्षा, क्षमता और लीडरशिप के साथ-साथ उन रुकावटों पर भी ध्यान दिलाता है जो उनके विकल्पों को सीमित करती हैं।

स्मृति मंधाना वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं और अब उन्हें यूनिसेफ इंडिया की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यूनिसेफ इंडिया ने बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने और लड़कियों के लिए, खासकर खेलों में, समान अवसर बनाने की कोशिशों को मजबूत करने के लिए उन्हें अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नियुक्त किया है।

बताते चलें कि मंधाना पहले भी जेंडर इक्वालिटी और लाइफ स्किल्स पर केंद्रित यूनिसेफ -आईसीसी अभियानों के साथ-साथ यूनिसेफ के ‘प्रॉमिस टू चिल्ड्रन’ अभियान का समर्थन कर चुकी हैं।

स्मृति के अनुसार, क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने सीखा कि हर सपना एक अवसर से शुरू होता है। कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रोत्साहन से, वह अवसर कुछ असाधारण में बदल सकता है। उनका मानना है कि हर बच्चे और युवा को बड़े सपने देखने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने का मौका मिलना चाहिए।

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने इस पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा, ‘एक उभरती हुई युवा एथलीट से ग्लोबल क्रिकेट आइकन बनने तक का स्मृति का सफर लड़कियों को दिखाता है कि जब टैलेंट को मौका मिलता है तो क्या कुछ संभव है।’

आगे वह कहती हैं कि ऐसे समय में जब भारत में दुनिया की सबसे बड़ी बच्चों और युवाओं की आबादी है, लड़कियों के अधिकारों, लीडरशिप और भलाई में निवेश करना देश का सबसे समझदारी भरा निवेश है।

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री स्मृति के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि हर लड़की को सीखने, खेलने, लीड करने और अपनी क्षमता को पूरा करने का मौका मिले।

बताते चलें कि अर्जुन अवॉर्ड विजेता मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और वह दुनिया की टॉप-रैंक वाली महिला वन डे इंटरनेशनल बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा वह दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। स्मृति मंधाना को महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त भी इन्ही दिनों नियुक्त किया गया है। उन्हें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *