आज से शुरू हो रही बैंकों की तीन दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ (आइबीए) और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।
आईबीए यानी बैंक यूनियनों ने भारतीय बैंक संघ से मिलने वाले आश्वासन के बाद बैंकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। बैंक सोमवार से सामान्य रूप से खुलेंगे और रूटीन में काम होगा।
आज से तीन दिन यानी 28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। यह हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र की छमाही लेखाबंदी के समय प्रस्तावित थी। हड़ताल में यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने का मुद्दा भी शामिल था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हड़ताल स्थगित होने के बाद बैंक शाखाओं में आज सामान्य रूप से काम होगा। हालांकि, किसी अन्य स्थानीय या नियमित बैंक अवकाश होने की दशा में स्थिति अलग हो सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के का कहना है कि प्रत्येक शनिवार को अवकाश के मुद्दे पर आईबीए और यूएफबीए के मध्य बातचीत के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ऐसा समाधान निकालने की कोशिश करेगी
आईबीए के साथ बातचीत में पीएलआई योजना का मुद्दा भी तय होगा। स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना को लेकर भी बात होगी। यूनियनों और अधिकारियों के संगठनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए योजना में बदलाव का प्रस्ताव सरकार के सामने रखने की बात कही गई है।