बीटा यूजर्स के लिए व्हाट्सएप्प iOS थर्ड-पार्टी एजेंट चैट की सुविधा ला रहा है

सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप्प ने आखिरकार थर्ड-पार्टी AI एजेंट के लिए अपने दरवाज़े खोलना शुरू कर दिया है। खबर है कि व्हाट्सएप्प की सेटिंग से यूज़र्स एक एजेंट बना सकते हैं और उसे थर्ड-पार्टी सेवा से कनेक्ट करने से पहले नाम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो जोड़ सकते हैं।

WABetaInfo की वेबसाइट के मुताबिक़, व्हाट्सएप्प अपने बीटा वर्जन 26.37.10.70 के साथ TestFlight के माध्यम से iOS पर थर्ड-पार्टी एजेंटों के साथ चैट की सुविधा शुरू कर रहा है। टेलीग्राम की स्टाइल में डिज़ाइन किया गया यह फ़ीचर यूज़र्स को ऐप के अंदर खास कामों के लिए बॉट्स और एआई एजेंट इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp iOS पर थर्ड-पार्टी एजेंट चैट के लिए सपोर्ट बढ़ा रहा है। अब यूज़र्स अपने एजेंट जोड़कर मैसेजिंग ऐप में ही उनसे डायरेक्ट संवाद कर सकेंगे। अभी यह फीचर सीमित टेस्टिंग स्टेज में है और इसकी उपलब्धता देश और यूज़र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता इस फीचर से कई एजेंट बनाने के कस्टमाइज़ कर सकेंगे। फिर API की की सहायता से उन्हें बाहरी सेवाओं से लिंक कर सकेंगे। व्हाट्सएप्प इन एजेंटों की ऐप में एक्सेस को भी सीमित कर सकता है।

रिपोर्ट बताती है कि व्हाट्सएप्प सेटिंग्स में जाकर यूज़र्स अपनी पसंद के पांच एआई एजेंट बना सकते हैं, जिन्हें एक खास नाम, प्रोफ़ाइल पिक्चर और API की दी जा सकती है। रेगुलर व्हाट्सएप्प मैसेज के विपरीत इन एआई एजेंट के साथ चैट ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड’ नहीं होंगी, क्योंकि उन्हें थर्ड-पार्टी डेवलपर्स के सर्वर के ज़रिए प्रोसेस किया जाता है।

सेटअप के बाद, ये एजेंट नॉर्मल व्हाट्सएप्प कॉन्टैक्ट की तरह काम करेंगे, जिनसे आप ड्राफ़्टिंग, नोट्स या पर्सनल असिस्टेंट जैसे काम ले सकते हैं। ये एजेंट सिर्फ़ वही मैसेज पढ़ पाएंगे जो यूज़र खुद उनके साथ शेयर करता है। वे आपकी पर्सनल चैट, कॉन्टैक्ट या मीडिया को एक्सेस नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *