चीन के फॉरेस्ट्री एक्सपर्ट्स ने सैकड़ों साल पुराने पेड़ को साध कर एक कमाल का काम किया है। चीन के फुजियान प्रांत में भारी बारिश की वजह से करीब 624 साल पुराना बरगद एक बार फिर से सीधा खड़ा हो सका।
चीनी फॉरेस्ट्री डिपार्टमेंट और लोकल अधिकारियों के एक्सपर्ट्स ने पेड़ की जड़ों को नमी देने और 100 टन से ज़्यादा वज़न वाले पेड़ को सीधा खड़ा करने के लिए दिन-रात काम किया और इसे बचा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़, यह 624 साल पुराना बरगद का पेड़ पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के झांगझोउ के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में लगा था, जो टाइफून सौडेल (Typhoon Saudel) का शिकार हुआ। ‘टाइफून सौडेल’ चक्रवात के कारण यह पेड़ खड़ा न रह सका और कई दिनों की भारी बारिश के बाद 3 सितंबर को गिर गया।
इस पुराने पेड़ को बचाने और उसे फिर से मज़बूती से खड़ा करने के लिए चीनी फॉरेस्ट्री एक्सपर्ट्स की चार टीमें मौके पर पहुंचीं। एक्सपर्ट्स की कोशिशें सफल रहीं और पेड़ 9 सितंबर को इस पेड़ को एक बार फिर से सीधा खड़ा करने में इन टीमों को कामयाबी मिली।
यह पेड़ चीन के उस इलाके में सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति का एक बड़ा प्रतीक माना जाता है। विशेषज्ञों की इस त्वरित कार्रवाई से 6 शताब्दियों से भी ज्यादा पुराना यह ऐतिहासिक धरोहर नष्ट होने से बच गया।