राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं करण जौहर

करण जौहर इस बार धर्मा प्रोडक्शंस के लिए राधा-कृष्ण पर आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘अवाने श्रीमन्नारायण’ के फिल्ममेकर सचिन रवि करेंगे।

इस बार करण जौहर धार्मिक जॉनर की ओर रुख कर रहे हैं। हालाँकि उनकी पहचान रोमांस, पारिवारिक ड्रामा और वर्तमान रिश्तों पर आधारित फिल्में रही हैं मगर इस बार उन्होंने राधा और कृष्ण की कहानी पर आधारित फिल्म बनाने का फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्ममेकर अब धर्मा प्रोडक्शंस के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक के लिए भारतीय धर्मग्रंथों से इस कहानी को लेकर आए हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि फिल्म का शीर्षक ‘राधा कृष्ण’ रखा गया है।

हालाँकि ख़बरों के अनुसार अभी फिल्म से जुड़े डेवलपमेंट एडवांस स्टेज में है फिर भी जितनी खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, फिल्ममेकर सचिन रवि को इस प्रोजेक्ट को लिखने और डायरेक्ट करने के लिए चुना गया है। हालांकि, कास्ट के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो करण लंबे समय से राधा और कृष्ण की कहानी को सिनेमा के पर्दे पर लाना चाहते थे, लेकिन सही पटकथा का इंतज़ार कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा और मेकर्स कहानी के लिए शानदार विज़ुअल ट्रीटमेंट की योजना बना रहे हैं।

खबर तो यह भी है कि फिल्म में कृष्ण के जन्म से लेकर कंस की मौत तक का सफर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही इस सफर में रोमांस सहित भावनाएं, ड्रामा और ट्रेजेडी जैसे मुख्य तत्व शामिल किए जाएंगे। हालांकि फिल्म में कृष्ण जन्म से कंस के वध तक का की कहानी सामने लेन की योजना है मगर इसके केंद्र में राधा और कृष्ण की दिव्य प्रेम कहानी होगी।

फिलहाल धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से राधा और कृष्ण का किरदारों को लेकर अभी किसी भी नाम की घोषणा नहीं की गई है। कास्टिंग के अलावा प्रोडक्शन से जुड़ी दूसरी जानकारी भी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह खबर भी है कि यह प्रोजेक्ट पहले ही काफ़ी आगे बढ़ चुका है, इसलिए जल्द ही इसके मुख्य कलाकारों और प्रोडक्शन की समय-सीमा के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राधा कृष्ण’ को लिखने और डायरेक्ट ककरने की ज़िम्मेदारी निभाने वाले सचिन रवि कन्नड़ सिनेमा में काफी काम कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में रक्षित शेट्टी स्टारर फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘अवाने श्रीमन्नारायण’ का निर्देशन किया था। रिलीज़ के बाद उनकी यह फ़िल्म ‘स्लीपर हिट’ साबित हुई।

सचिन ने डायरेक्शन की दुनिया में आने से पहले बतौर एडिटर अपनी पहचान बनाई और कई कन्नड़ फ़िल्मों के लिए काम किया। उनके काम में ‘किरिक पार्टी’, ‘उलिदावरु कंदंथे’ और ‘सिंपल आगी ओंध लव स्टोरी’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *