टाटा मोटर्स ने पैसेंजर गाड़ियों के कारोबार को दिया नया नाम और अंदाज़

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने टाटा.कार्स नाम का नया ग्लोबल ब्रांड आइडेंटिटी लॉन्च किया है। इस बदलाव के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड यानी टीएमपीवी (TMVP) को TATA.CARS के नाम से जाना जाएगा।

बिज़नेस रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ग्लोबल ब्रांड के रूप में अब यह नया नाम ग्राहकों से जुड़ी ज्यादातर जगहों पर पुराने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स नाम की जगह लेगा। इस बदलाव के साथ नया टाइपफेस Parallel Display भी लाया गया है। बदलाव पर टाटा का कहना है कि भारतीय ग्राहक वर्षों से इसकी गाड़ियों को टाटा कार ही कहते आ रहे हैं, इसलिए अब कंपनी ने इस अनौपचारिक नाम को ही आधिकारिक बना दिया।

ये टाइपफेस टाटा के ‘T’ अक्षर और सड़क की लाइन्स से प्रेरित है। इस बदलाव के तहत पूरा डिजाइन Parallel Pathways आइडिया पर आधारित है। बताते चलें कि ब्रांड को अपना सोनिक आइडेंटिटी भी मिलेगा जो विज्ञापनों में अलग आवाज देगा।

रिपोर्ट्स के हवाले से सबसे महत्वपूर्ण बात यह बताई गई है कि कंपनी कानूनी रूप से गायब नहीं हो रही है। टीएमवीपी कानूनी, नियामक और निवेशकों से जुड़े मामलों में पहले की तरह इस्तेमाल होता रहेगा सिर्फ ग्राहकों के लिए डेलीलाइफ का एक्सपीरियंस अब एक नए ब्रांडिंग के साथ आएगा।

कंपनी का इस बदलाव पर कहना है कि इसका मकसद यह है कि ग्राहक जब पहली बार टाटा कार देखें, खरीदें और बाद में सर्विस करवाएं तो उन्हें एक ही पहचान मिले। यानी अब नया टाटा मोटर्स नाम शोरूम, सर्विस सेंटर, वेबसाइट, ऐप, विज्ञापन और अन्य रिटेल जगहों पर नज़र आएगा।

इसके साथ ही मौजूदा कारों के नाम में बदलाव न होने की भी बात कही गई है। उदहारण के तौर पर Nexon, Punch, Harrier, Safari और Curvv जैसे मॉडल अपने पुराने नाम से ही जारी रहेंगे। यही नहीं गाड़ियों पर लगा टाटा इलिप्स लोगो भी पहले की तरह ही रहेगा।

कंपनी के मुताबिक़ TATA.CARS एक मास्टर ब्रांड बनेगा जिसमें हैचबैक, सेडान, एसयूवी, इलेक्ट्रिक कारें और भविष्य के मोबिलिटी प्रोडक्ट्स सब आ जाएंगे। कंपनी ने पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों तरह की गाड़ियों के लिए एक जरूरी पहचान को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव को हरी झंडी दी है।

टाटा के अनुसार, यह सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने की बात नहीं है, बल्कि ये ग्राहकों को अपने लक्ष्य को पूरा करने और नई चीज़ आज़माने में मदद करने का आइडिया भी है। ऐसे में टाटा के इस नए ब्रांड यानी TATA.CARS की टैगलाइन Nothing’s Too Far है।

टाटा कार के पुराने मालिकों के लिए सबसे बड़ा बदलाव विजुअल होगा। शोरूम, वेबसाइट, ब्रोशर और सर्विस सेंटर धीरे-धीरे हर जगह TATA.CARS वाला नया लुक देखने को मिलेगा। कंपनी रातोंरात अपना नाम नहीं बदल रही है। टीएमवीपी कानूनी नाम बना रहेगा जबकि ग्राहक TATA.CARS नाम से ही बात करेंगे।

टाटा ने इस नए ब्रांडिंग के साथ पूरी तरह नई विजुअल स्टाइल को महत्व दिया है। यही कारन है कि TATA.CARS सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें सबसे बड़ा बदलाव Ambition Blue है। ये टाटा के पारंपरिक नीले रंग का आधुनिक रूप है। कंपनी इसे आशावाद और आगे बढ़ने का प्रतीक बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *