साध्‍वी प्राची के बोल, जाकिर नाइक का सिर काटो, 50 लाख का ईनाम

लखनऊ। साध्वी प्राची ने मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक पर ईनाम का एलान किया है। साध्वी ने कहा कि जो भी जाकिर का सिर काट कर लाएगा, उसे 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। उन्‍होंने ये भी कहा है कि जाकिर को फॉलो करने वालों को तब सबक मिलेगा, जब उसके सिर को देश के सबसे ऊंचे टावर पर टांगा जाएगा।

sadhvi
साध्वी प्राची ने जाकिर नाइक को भगोड़ा करार दिया है। साध्वी ने कहा कि जाकिर नाइक को जब लगा कि वह फंसने वाला है, तब भागकर सऊदी अरब चला गया। भारत सरकार को उसे वहां से खींच कर लाना चाहिए और उसका सिर कलम करना चाहिए। ताकि आतंकियों को एक सबक मिल सके।

साध्वी ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है। साध्वी ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिर्फ दिखाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। असल में वह आतंकियों के गुरू हैं। उन्‍होंने ओसामा, जाकिर नाइक जैसे लोगों को शांतिदूत कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *