अगले महीने ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने इस साल बड़े ही जज़्बाती सिनेमा के रूप में दर्शकों के दिल में जगह बनाई। सिनेमाघरों में लंबे समय तक चली यह फिल्म अब डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। थियेटर न जा पाने वाले दर्शक भी अब इसे घर पर देख सकेंगे

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह और शर्वरी अभिनीत फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। यह इमोशनल ड्रामा फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने साल 2026 की सरप्राइज हिट फिल्मों में जगह बनाई है।

इस फिल्म की कहानी बंटवारे की त्रासदी पर आधारित है। बंटवारे का प्यार और अतीत की यादों के साथ बनी गई कहानी में 1947 के दौर को बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म अब अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ 7 अगस्त, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी भरपूर सराहा और काफी अच्छे रिव्यू दिए थे।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो घरेलू स्तर पर इस फिल्म ने 77.03 /-करोड़ की ग्रॉस और 64.83 /- करोड़ की नेट कमाई की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ने 21.83 /- करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹98.86 /- करोड़ हो गया।

फिल्म ने धीरे-धीरे दर्शकों को खींचा और बाद में यह बॉक्स ऑफिस पर एक ‘स्लीपर हिट’ साबित हुई। इस फिल्म को साल 2026 की आठवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म की जगह दी गई है। फिलहाल थियेटर से चूक गई जनता के साथ जो इसे बार-बार देखना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है कि अगले महीने उनकी यह ख्वाहिस पूरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *