कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का पहला पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के खिलाड़ियों ने कई खेलों में दमदार प्रदर्शन किया। भारत का पहला पदक पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने दिलाया। यह उनका पहला इंटरनेशनल मेडल है। झंडू कुमार ने 181 और 190 किलोग्राम के सफल लिफ्ट लगाए और कुल 130.9 अंक हासिल किए। हालांकि उनका 196 किलोग्राम का अंतिम प्रयास सफल नहीं हो सका।

बिहार के इस खिलाड़ी ने पैरा पावरलिफ्टिंग में देश के लिए पहला पदक हासिल किया। झंडू के पिता एक किसान हैं और उन्होंने खुद भी घर चलाने के लिए सब्जियां बेची हैं। उसके बाद ई-रिक्शा भी चलाया। सालों के मेहनत और संघर्ष के बाद झंडू विश्व के सबसे बड़े मंच पर इतिहास रचने में कामयाब हुए।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए सुखद खबर है। भारत के जदुमणि सिंह मंडेंगबाम ने बीते दिन स्कॉटलैंड के एरॉन कलन पर एकमत से जीत हासिल करके पुरुषों की 55 किलोग्राम बॉक्सिंग प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उनका मुकाबला अब पाकिस्तान की सुमामा रहमान से होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जदुमणि ने पहले राउंड में सभी पांच जजों से परफेक्ट 10 हासिल किए और दूसरे राउंड में भी यही क्रम दोहराया। बताते चलें कि भारत के 22 वर्षीय इस मुक्केबाज ने पूरे मुकाबले में एरॉन कलन पर दबाव बनाए रखा। आखिरकार उन्होंने 5-0 से इस मुक़ाबले में जीत हासिल की।

अब रविवार शाम को उनका प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका मुक़ाबला पाकिस्तान की सुमामा रहमान से मुकाबला होगा। रहमान शुरुआती राउंड में बाई मिलने के बाद सीधे अंतिम 16 में पहुंच गए, और इस मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना उनके लिए दांव पर लगा है।

बताते चलें कि बीते वर्ष नोएडा में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में 50 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाले जदुमणि इस सीजन में 55 किलोग्राम डिवीजन में आ गए हैं। वह ग्लासगो गेम्स में रिंग में उतरने वाले पहले भारतीय बॉक्सर भी थे।

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से 14 सदस्यों का बॉक्सिंग दल भेजा गया है। इस दल में सात पुरुष और सात महिलाएं हैं। वहीँ ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने सेमी-फाइनल में बाई मिलने के बाद ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग में, हारने वाले दोनों सेमी-फ़ाइनलिस्ट को ब्रॉन्ज मेडल दिए जाते हैं।

पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुषों की लाइटवेट स्पर्धा में अशोक मलिक पदक जीतने से चूक गए। उन्होंने 143.8 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। वहीं परमजीत कुमार 135.6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडिगिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा के फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया।

महिला युगल टीम रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं पुरुष एकल वर्ग में पुतुल सोनोवाल ने फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

शनिवार को भारत के सचिन सिवाच का सामना पुरुषों के 60 किग्रा. राउंड ऑफ 32 में कनाडा के अल-अहमदीह केओमा से होगा। शनिवार को बाउल्स पर फिर से फोकस होगा, जिसमें पिछली बार की फोर चैंपियन रूपा रानी टिर्की और पिंकी के साथ पुतुल सोनोवाल भी एक्शन में होंगी।

ख़बरों के मुताबिक़, प्रणति नायक, निष्का अग्रवाल, इशिता रेवाले, प्रोतिस्था सामंता की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम अपनी छाप छोड़ने की उम्मीद करेगी, क्योंकि पुरुषों की टीम पहले दिन ऐसा करने में नाकाम रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *