कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज से स्कॉटलैंड में शुरू हो रहे हैं

आज यानी 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। इन खेलों में भारत 125 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है। भारत 19वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रात में आयोजित होगी। ओपनिंग सेरेमनी के साथ देर रात रंगारंग आयोजन जारी रहेंगे। यहाँ तकरीबन 3,000 खिलाड़ी 74 देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बार 10 खेलों में 215 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला होना है।

भारतीय मुक़ाबले की शुरुआत लॉन बॉल्स से होगी। भारत की सबसे अधिक उम्मीदें नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे स्टार खिलाड़ियों से की जा रही हैं। गौरतलब है कि इस बार खेलों का आयोजन 10 खेलों तक सीमित रखा गया है।

गौरतलब है कि भारत 19वीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भागीदारी कर रहा है। उसने पहली बार 1934 में इन खेलों में भाग लिया था। इस बार भारत लॉन बॉल्स से शुरुआत करेगा और पुरुष तथा महिला दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ी ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से दो अगस्त तक होगा। इस बार खेलों को पहले की तुलना में सीमित रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 74 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेकर सिर्फ 10 खेलों में प्रतिस्पर्धा के ज़रिए अपनी दावेदारी करेंगे। इस बार गेम्स का आधिकारिक शुभंकर फिनी है, जिसे स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय पशु यूनिकॉर्न से प्रेरित होकर बनाया गया है।

भारत की ओर से मीराबाई चानू आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलेंगी, जबकि लवलीना बोरगोहेन किंग्स बैटन लेकर भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। भारत और ग्लास्गो के समय में साढ़े चार घंटे का अंतर है। इसलिए भारतीय दर्शकों को अधिकांश मुकाबले दोपहर से देर रात तक देखने को मिलेंगे। भारत में की लाइव टीवी कवरेज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी।

याद दिला दें कि पिछली बार बर्मिंघम 2022 में भारत ने 61 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय महिला टीम ने बर्मिंघम 2022 में इतिहास रच दिया था। लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देते हुए भारत को स्वर्ण पदक का दावेदार बनाया था।

इसी समय पुरुष फोर्स टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। इन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *