फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी ऐतिहासिक जीत पर स्पेन के शाही परिवार ने मनाया जश्न

स्पेन के किंग फेलिप और क्वीन लेटिज़िया, अपनी दोनों बेटियों, प्रिंसेस लियोनोर और इन्फेंटा सोफिया के साथ, न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में फाइनल मैच देखने आए और ऐतिहासिक जीत के बाद अपनी फुटबॉल टीम के साथ जश्न मनाया।

इस जीत के बाद स्पेन के किंग अपनी फुटबॉल टीम से मिले और गर्व से ट्रॉफी पकड़कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इतना ही नहीं, शाही परिवार ने फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर नेशनल टीम के लिए एक इमोशनल मैसेज भी जारी किया।

शाही परिवार की ओर से जारी मैसेज में लिखा है कि यह ट्रॉफी इस सफर का इनाम है जिसमें टीम ने हर मैच के दौरान कड़ी मेहनत, त्याग, लगन और बेहतरीन समर्पण दिखाया है। मैसेज में यह भी लिखा है कि आपने एक बेहतरीन टीम की तरह हर चुनौती का पूरे पक्के इरादे से सामना किया है और स्पेन को मशहूर किया है। मैसेज के आखिर में, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सभी फैंस को इस शानदार जीत के लिए बधाई भी दी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक़, स्पेन की विश्व कप विजेता टीम सोमवार को घर लौटी तो इस 26 सदस्यीय टीम ने स्पेन के शाही परिवार और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात की। फिर मैड्रिड के मध्य से होते हुए टीम एक जुलूस के लिए खुली छत वाली बस में सवार हो गई।

फीफा चैंपियन टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए लगभग बीस लाख प्रशंसक सड़कों पर उतर आए, जब वे प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास, मोनक्लोआ पैलेस के पास से सिबेल्स स्क्वायर तक मैड्रिड की ऐतिहासिक सड़कों से होकर गुजरे।

इसके बाद चौक पर खिलाड़ियों के साथ एक समारोह आयोजित किया गया, जहां पूर्व की स्पेनिश राष्ट्रीय टीमें और उनके समर्थक पारंपरिक रूप से जश्न मनाने के लिए एकत्र होते रहे हैं।

बताते चलें कि स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को हराकर दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। इस खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके साथ ही यूरोपियन टीम ने दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

स्पेन की टीम ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद जोरदार सेलिब्रेशन किया। टीम के खिलाड़ियों फाइनल सिटी बजते ही मैदान की तरफ भागे और एक दूसरे को गले लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *