आठ एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर ‘राख’ बनी नंबर वन नॉन-इंग्लिश सिरीज

आठ एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर ‘राख’ ग्लोबल प्रीमियर के कुछ ही दिनों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सिरीज़ बन गई है। दुनियाभर में प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हुई यह सिरीज़ अपराध और न्याय के बीच के बीच नैतिकता को थामे एक बेहद संवेदनशील कहानी है। राख भारत सहित दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

अपनी रिलीज के मात्र दो हफ्तों के भीतर राख पिछले दो साल में प्राइम वीडियो इंडिया पर सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल डेब्यू सिरीज बन गई है। राख इस समय प्राइम वीडियो की दुनिया की नंबर वन गैर-अंग्रेजी सिरीज बन गई है। यह 23 देशों में नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 60 देशों की टॉप 10 लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है।

राख को अली फजल के शानदार और करियर की सबसे बेहतरीन माना जा रहा है। सोनाली बेंद्रे के किरदार को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। आमिर बशीर ने भी टूटे हुए पिता के इमोशनल रोल को बखूबी निभाया है। आकाश मखीजा व रामदीप यादव द्वारा बाबू और रज्जो के किरदारों को बेहद खौफनाक अंदाज़ में निभाने में कामयाबी पाई है।

इस सिरीज का निर्माण एंडेमोल शाइन इंडिया और भाडीपा ने साथ मिलकर किया है। राख को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स का भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिरीज में कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है।

राख फिलहाल भारत समेत दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। राख के क्रिएटर्स, राइटर्स और को-डायरेक्टर्स अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत हैं। उनके मुताबिक़, राख का हर सीन इस सोच के साथ बनाया गया कि हर छोटी से छोटी डिटेल बिल्कुल सही हो और हम पूरी ईमानदारी के साथ वही कहानी कहें, जिस पर हमें पूरा भरोसा था।

प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस वेब सिरीज़ के प्रोड्यूसर्स दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी हैं। सिरीज के डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। सिरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर के साथ आकाश मखीजा, रामदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *