लखनऊ में आशूरा के जुलूस को देखते हुए यातायात में बदलाव

मुहर्रम पर आशूरा का जुलूस आज शुक्रवार को निकलेगा। इस जुलूस की वजह से पुराने लखनऊ के यातायात में बदलाव किया गया है। सुबह 10 बजे से नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर यह जुलूस बाजारखाला होते हुए दोपहर ढ़ाई बजे तालकटोरा पहुंचकर समाप्त होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, राजधानी लखनऊ में दो लाख से अधिक लोग ताजिए के जुलूस में शामिल हो सकते हैं। जुलूस इमामबाड़े से निकल कर कर्बला तालकटोरा जाएगा।10वीं मोहर्रम पर शुक्रवार को आशूरा के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। जुलूस सुबह दस बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा चौक से शुरु होकर बाजारखाला होते हुए करीब ढाई बजे तालकटोरा कर्बला पर समाप्त होगा। जुलूस को लेकर सुबह सात बजे से समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।

शहर में यातायात व्यवस्था बहाल रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह सात बजे से डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके अलावा ताजिया के कारण महानगर और तेलीबाग इलाके में भी डायवर्जन किया गया है। इस बीच लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है ताकि जुलूस मार्गों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

आशूरा जुलूस और ताजिया कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। पूरे रूट की मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन कैमरों से मदद ली जा रही है। आशूरा के मौके पर सभी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। मुहर्रम को लेकर प्रदेशभर में पुलिस की और से सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।

मोहर्रम पर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। लेकिन प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, दमकल और शव वाहन जा सकेंगे। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *