स्काईडाइविंग करते हुए 2 रूबिक क्यूब हल किए और बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

इशान हिडकर एक 24 साल के नौजवान हैं और उन्होंने एक अनोखी कामयाबी हासिल करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। दरअसल इशान एक डाइवर हैं और उन्होंने 13,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग करते हुए 2 रूबिक क्यूब को हल करके दुनिया को हैरान कर दिया।

उनके इस हुनर को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। इशान हिडकर पिछले 14 सालों से रूबिक क्यूब सॉल्व कर रहे हैं और वह मात्र दस साल की उम्र में ही इस काम में महारत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने ओशनसाइड एयरस्पेस में एक ही स्काईडाइव के दौरान सबसे ज़्यादा घूमने वाले पज़ल क्यूब को हल करने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की।

दिलचस्प बात यह है कि यह उनकी पहली स्काईडाइविंग भी थी, हालांकि, पहली कोशिश में एक रूबिक क्यूब फ्री फॉल में टूट गया, जिससे रिकॉर्ड बनाने की कोशिश फेल हो गई।अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने पहला रूबिक क्यूब फ्रीफॉल के दौरान सॉल्व किया जबकि दूसरा पैराशूट खुलने के बाद पूरा किया।

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए ईशान ने कहा, “मुझे यकीन है कि मैं भविष्य में और भी बेहतर कर सकता हूँ। लैंडिंग के तुरंत बाद, मेरे मन में यह ख्याल आया कि शायद मैं एक ही छलांग में 5 रूबिक क्यूब्स सॉल्व कर सकता था।”

इशान के मुताबिक, उन्हें स्काईडाइविंग का पहले कोई अनुभव नहीं था और फ्लाइट के दौरान रूबिक क्यूब टूटने से वह मुश्किल में पड़ गए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी मानी और तुरंत दूसरी फ्लाइट में बैठकर फिर से कोशिश की। दूसरी बार उन्होंने 2 रूबिक क्यूब सफलतापूर्वक हल किए और इस तरह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुए।

इशान का कहना है कि तेज हवाओं, बादलों वाले मौसम और लगभग 120 मील प्रति घंटे की स्पीड के कारण फ्रीफॉल के दौरान रूबिक क्यूब को हल करना बहुत मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने वही टेक्निक इस्तेमाल की जो मैं जमीन पर की जाती है। हालांकि इस पूरे टास्क में सबसे महत्वपूर्ण काम यह था कि हवा के प्रेशर के चलते क्यूब को बेहद मज़बूती के साथ पकड़ना, ताकि वह छूट न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *