ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की नमाज़, विदाई समारोह और जमावड़े का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शहीद अयातुल्ला खामेनेई को 9 जुलाई को मशहद में दफ़नाया जाएगा।
पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अगले महीने 4 जुलाई, 2026 से शुरू होगी और 9 जुलाई, 2026 को उनके शरीर को ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद की रजा इमाम मस्जिद में दफनाया जाएगा।
ईरान के कमेटी फॉर द कमेमोरेशन ऑफ द एसेन्शन ऑफ द मुजाहिद शहीद इमाम की तरफ से शनिवार 13 जून, 2026 को अली खामेनेई की अंतिम संस्कार का पूरा आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। पांच दिनों तक चलने चलने वाली इन रस्मों के लिए राजधानी तेहरान, कोम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे। बयान में कहा गया है कि सरकारी एजेंसियों और पब्लिक ऑर्गनाइज़ेशन ने इंतज़ाम पूरे कर लिए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला खामेनेई के शव के साथ विदाई समारोह 4 और 5 जुलाई को तेहरान में होंगे, जबकि अंतिम संस्कार 6 और 7 जुलाई को तेहरान और क़ोम में होगा। आखिरी रस्मों की अदायगी से जुड़े आयोजकों ने ईरान के लोगों, इस्लामिक दुनिया के मानने वालों और दुनिया भर के लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया है।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, इन यूएस-इज़राइली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर की बेटी, दामाद और पोती भी शहीद हो गए। इस्लामिक क्रांति के सुप्रीम लीडर अपने ऑफिस में शहीद हुए थे। वह अपनी सौंपी गई ड्यूटी कर रहे थे और शहादत के समय अपने ऑफिस में थे। खामेनेई के परिवार के उन चार अन्य सदस्यों को भी सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जो उनके साथ हमले में शहीद हो गए थे। इनमें डॉ. मिसबाह अल-हुडा बाकेरी कनी, सैय्यिदा बुशरा हुसैनी खामेनेई, जहरा हद्दाद आदेल और जहरा मोहम्मदी गोलपाएगनी का नाम भी शामिल है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई यूएस-इज़राइल हमले में शहीद हो गए थे, जिसके बाद ईरान ने उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई को अपना नेता चुना था। इस हमले में उनके परिवार के अन्य लोग भी मारे गए थे। बताते चलें कि पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का मूल रूप से अंतिम संस्कार 4 मार्च, 2026 को किया जाना था, जबकि इस बीच मध्य एशिया में संघर्ष के बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।