ज़मीन पर रहने वाला दुनिया का सबसे बूढ़े जानवर की मौत की खबर झूठी निकली

अफ़्रीकी देश सेशेल्स में दुनिया का सबसे बूढ़ा जानवर माना जाने वाला बड़ा कछुआ अभी ज़िंदा है। ज़मीन पर रहने वाले इस ज़िंदा जानवर की मौत की ख़बरें झूठी साबित हुई हैं। यह फर्जी खबर एक क्रिप्टोकरेंसी घोटाला थी, जिसमें मौत का दावा करके लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इस तरह की कई पोस्ट वायरल होती देखी गईं जिनमें दावा किया गया कि 193-194 साल के जोनाथन की मौत हो गई है। जोनाथन के असली केयरटेकर और सेंट हेलेना के गवर्नर ने इन खबरों को खारिज करते हुए पुष्टि की कि जोनाथन बिल्कुल ठीक है। वायरल ख़बरों में इसे महज़ सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक बताया गया।

यह मैसेज एक फ़र्ज़ी अकाउंट से जारी किया गया था जिसने खुद को कछुओं का डॉक्टर बताया और लोगों से क्रिप्टो डोनेशन मांगा। हालांकि, आइलैंड के गवर्नर, निगेल फिलिप्स ने कन्फ़र्म किया कि जोनाथन ज़िंदा और ठीक हैं। इसके साथ ही, असली जानवरों के डॉक्टर जो हॉलिंस ने यह भी बताया कि यह ख़बर एक धोखा है और क्रिप्टो फ्रॉड का हिस्सा है।

बताते चलें कि जोनाथन एक सेशेल्स विशाल कछुआ (Seychelles giant tortoise) है, जो दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप पर गवर्नर के आधिकारिक आवास पर रहता है।जोनाथन प्लांटेशन हाउस के गार्डन में रहता है। साउथ अटलांटिक आइलैंड सेंट हेलेना पर गवर्नर के घर में तीन और बड़े कछुए भी रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जोनाथन अब भी गवर्नर हाउस के बगीचे में घूमता है और उसे केला, खीरा और सेब खाना पसंद है।

गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे लंबे समय तक ज़िंदा रहने वाला ज़मीन पर रहने वाला कछुआ है, हालांकि इसकी सही जन्मतिथि का पता नहीं है। अनुमान के मुताबिक़, 1832 के आसपास जन्मे, जोनाथन दुनिया की कई ऐतिहासिक घटनाओं का सखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *