सलीम खान की सेहत पर जावेद अख्तर ने दिया अपडेट

सलमान खान के पिता सलीम खान माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सत्रह फ़रवरी से भर्ती सलीम अख्तर की सेहत को लेकर किसी भी अपडेट पर उनके परिवार ने मनादी कर दी थी। इस बीच अब जावेद अख्तर ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है।

सलीम खान की सेहत पर जावेद अख्तर ने दिया अपडेट

सलीम खान को 17 फरवरी को ब्रेन हैमरेज के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह अभी भी मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में हैं। इस दौरान दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट के अवसर पर उनके पुराने दोस्त, जावेद अख्तर ने अपने लंबे समय के स्क्रीनराइटिंग पार्टनर सलीम खान के बारे में बात करते हुए एक हेल्थ अपडेट शेयर किया।

इस अपडेट में जावेद अख्तर ने कहा है कि वह अब ठीक हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद अख्तर ने बताया, ‘सलीम अब ठीक हैं। वह ठीक हैं और ठीक हो रहे हैं। वह एक कुर्सी पर बैठकर बात कर रहे हैं, और मेरा मतलब है, उनमें सुधार हुआ है।’

रिपोर्ट के मुताबिक़, उनकी हालत स्टेबल है और उन्हें आईसीयू में कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है। इस दौरान परिवार के अलावा इंडस्ट्री से आमिर खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, रितेश देशमुख, रणवीर सिंह और दूसरे कई सेलेब्स उनको देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे।

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान ने भी एक इवेंट में सलीम खान के बारे में बताते हुए कहा था, ‘मैं सलीम साहब से मिलने गया था, और हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं। मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल सका क्योंकि वह आईसीयू में थे। मैं परिवार के साथ बैठा। अलवीरा जी ने मुझे बताया कि उनकी सेहत में हर दिन सुधार हो रहा है। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द घर लौट आएं और उनकी सेहत पूरी तरह ठीक हो जाए।’

इस बीच सलमान खान के बैटल ऑफ़ गलवान के सेट पर लौटने की भी खबर सामने आई है। दरअसल सलीम खान की बीमारी के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। वहीं अब हाल ही में सेट से उनकी एक तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई, जिसमें उन्हें फैंस के साथ देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *