लखनऊ से 5 जिलों तक बनने वाला 6 लेन हाईवे आसान करेगा सफर

सरकार की तरफ से देश का दूसरे हाइब्रिड मॉडल हाईवे के निर्माण के प्रस्‍ताव पर सहमति मिल गई है। इस प्रोजेक्‍ट पर करीब 27 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी, इसमें आधा पैसा सरकार देगी जबकि बाकी रक़म निजी डेवलपर्स देंगे।

लखनऊ से 5 जिलों तक बनने वाला 6 लेन हाईवे आसान करेगा सफर

यह हाईवे लखनऊ से बाराबंकी, बहराइच, गोंडा और नेपाल तक जाएगा। इसका लाभ बलरामपुर और श्रावस्‍ती जिले को भी मिलेगा। राजधानी से इन दोनों जिलों जाने वाला हाइवे 6 लेन न सिर्फ पूर्वी यूपी को रफ्तार देगा बल्कि यह यूपी का दूसरा और पूर्वी यूपी का पहला हाईवे होगा, जिसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

बाराबंकी-नेपाल हाईवे हाइब्रिड मॉडल पर 6 लेन की सड़क की लम्बाई 153 किलोमीटर है और इस हाईवे निर्माण पर करीब 27 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

गौरतलब है कि इस हाईवे के निर्माण का जिक्र पिछले दिनों पेश होने वाले प्रदेश सरकार के बजट में किया था। इस हाईवे के माध्यम से लखनऊ से नेपाल तक का सफर आसान होगा।

बाराबंकी से बहराइच के रस्ते नेपाल तक बनने वाले इस हाईवे से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा व्‍यापार के साथ औद्योगिक गतिविधियों को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *