गांधीजी के जीवन के खास पहलुओं को दिखाने की कोशिश है फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की बायोपिक

अपनी आने वाली बायोपिक फिल्म के बारे में फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने एक पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया है कि महात्मा गांधी का रोल कौन निभाने वाला है। इसके साथ ही कास्टिंग को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

गांधीजी के जीवन के खास पहलुओं को दिखाने की कोशिश है फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की बायोपिक

सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महात्मा गांधी के किरदार के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि अभी यही प्लान है, अगर सब सही रहा तो कोलकाता में शूटिंग शुरु करेंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता को चुनाव् किया गया है। गांधीजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन से इस शहर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व काफी गहराई से जुड़ा है।

सोशल मीडिया पर शेयर उनकी पोस्ट से पता चलता है कि उनकी आने वाली बायोपिक में महात्मा गांधी का किरदार मनोज बाजपेयी निभाएंगे। गौरतलब है कि इस रोल को लेकर लम्बे समय से चर्चा चल रही थी।

सुधीर मिश्रा ने एक पोस्ट को री-शेयर करते हुए जानकारी दी है कि मनोज ही गांधी का रोल निभाएंगे। इसी पोस्ट को री-शेयर कर सुधीर ने लिखा, ‘लगभग यही प्लान है, उम्मीद है सब ठीक से हो जाएगा। कोलकाता में शूटिंग की उम्मीद है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन के कुछ अहम और निर्णायक फैसलों पर आधारित है। हालाँकि अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बाकी कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *