पोस्ट ऑफिस की नौकरी दिलचस्पी रखने वालों के लिए अवसर

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए पूरे देश में हजारों युवाओं को पोस्ट ऑफिस में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

पोस्ट ऑफिस की नौकरी दिलचस्पी रखने वालों के लिए अवसर

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के उम्मीदवार का चयन कक्षा 10 की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट के अंक के अनुसार सिर्फ मेरिट लिस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा। क्योंकि ये पोस्ट स्थानीय भाषा और क्षेत्रीय जरूरत से संबंधित है, ऐसे में इस पोस्ट के लिए वे लोग भी आवेदन कर सकते हैं, जो छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,740 पद हैं। इनमें ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के पद शामिल हैं। इन पदों की संख्या अलग-अलग राज्यों और डाक मंडलों के अनुसार निर्धारित की गई है, ताकि स्थानीय जरूरतों के अनुसार भर्ती की जा सके. उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदक जिस राज्य या डाक मंडल के लिए आवेदन किया जा रहा है उसे वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना ज़रूरी है। ताकि डाक विभाग के दैनिक काम और संचार में असुविधा न हो।

इस पद के उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

चयनित उम्मीदवार को उनके पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इनमें GDS और ABPM पदों के लिए लगभग 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है। BPM पद के लिए लगभग 12,000 से 29,380 रुपये प्रति माह वेतन दिया जायेगा।

भर्ती हेतु जहाँ सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा, वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन निशुल्क है।

जैसा कि पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी कक्षा 10 की मेरिट के आधार पर किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपना आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद आवेदन फॉर्म भरें। फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *