फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की इस फिल्म के डायरेक्टर रवि उदयावर ने एक प्रेम कहानी को पेश किया है।

टीजर में मेकर्स ने दावा किया है कि इस बार प्यार के मौसम में इस ‘इस्क’ से ‘इस्क’ हो जाएगा। फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के इस रोमांटिक टीजर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की लव केमिस्ट्री नज़र आ रही है। संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म इस वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होगी।
करीब एक मिनट के इस टीजर में प्रेम और विरह दोनों ही अनुभवों को दिखाया गया है। ‘दो दीवाने सहर’ के टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड में बज रहे फिल्म ‘घरौंदा’ के मशहूर गाने ‘दो दीवाने शहर में’ से होता है। टीजर की शुरुआत में मृणाल और सिद्धांत रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं, जबकि टीजर के अंत के पलों में यह प्रेम कहानी दर्द के एहसास में बदलती नज़र आती है।
फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक भी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म का निर्देशन करने वाली निर्देशक रवि उदयावर की ‘मॉम’ फिल्म को दर्शकों की भरपूर सराहना मिल चुकी है। फिल्म को अभिरुचि चंद ने लिखा है। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने जी स्टूडियोज, रैनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।













