दुनिया के सबसे बड़े पर्पल स्टार नीलम का डिस्प्ले

श्रीलंका ने दुनिया का सबसे बड़ा नेचुरल पर्पल स्टार नीलम लोगों के लिए पेश किया है। यह पर्पल स्टार नीलम अभी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में डिस्प्ले पर है।

दुनिया के सबसे बड़े पर्पल स्टार नीलम का डिस्प्ले

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,इस अनोखे जेमस्टोन का वज़न 3,563 कैरेट है, जबकि इसके मालिकों ने इसे बेचने की इच्छा जताई है। मशहूर जेमोलॉजिस्ट के मुताबिक, इस रेयर गोल नीलम को ‘स्टार ऑफ़ प्योर लैंड’ नाम दिया गया है और यह दुनिया का सबसे बड़ा कन्फर्म्ड नेचुरल पर्पल स्टार नीलम है।

गौरतलब है कि इस पत्थर पर एक खास स्टार पैटर्न है, जो इसकी रेयरिटी और कीमत को काफी बढ़ा देता है। धरती पर मौजूद इस इस सबसे बड़े पर्पल स्टार नीलम को ‘स्टार ऑफ प्योर लैंड’ भी कहा जा रहा है। रत्नों के जानकार अशान अमरसिंघे के अनुसार, ये इतिहास में दर्ज अब तक का सबसे बड़ा नीलम का पत्थर है।

अमरसिंघे ने मीडिया से वार्ता में कहा है कि ये अपनी तरह का सबसे बड़ा पर्पल स्टार नीलम हीरा है। ये किसी तारामंडल की तरह दिखता है। इससे सात रंग की अलग-अलग किरणें निकलती हैं। यही चीज इसे बाकी बेशकीमती रत्नों से बिल्कुल अलग बनाती है। रत्नों के पारखी अशान अमरसिंघे के अनुसार, ये इतिहास में दर्ज अब तक का सबसे बड़ा नीलम का पत्थर है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस नायब नीलम की कम से कम कीमत 300 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में 2728 करोड़ रुपये तय की गई है।जबकि कुछ एक्सपर्ट्स इसकी कीमत 400 मिलियन डॉलर तक बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *