जटाधरा है सोनाक्षी सिन्हा की पहली तेलुगु फिल्म

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म ‘जटाधारा’ में धन पिशाचिनी का किरदार निभा रही हैं। यह एक बेहद रहस्यमयी और प्रेरणादायक पौराणिक पात्र का किरदार है, जो दिव्य ऊर्जा, रहस्य और ब्रह्मांडीय संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

जटाधरा है सोनाक्षी सिन्हा की पहली तेलुगु फिल्म

फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने इस किरदार के लिए रचनात्मक शोध और दृश्य परिकल्पना की जिम्मेदारी निभाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से वह बताती हैं कि वह चाहती थीं कि डायन दिव्य लगे, फिर भी डरावनी लगे। उन्होंने बताया की यह किरदार सृष्टि के द्वंद्व का प्रतिनिधित्व करता है।

फिल्म के निर्देशक वेंकट कल्याण ने चरित्र के द्वंद्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर मोहित ने सोनाक्षी की वेशभूषा और आभूषणों पर बहुत बारीकी से काम किया है। हर विवरण धन (समृद्धि), ऊर्जा और ब्रह्मांडीय संतुलन को दर्शाता है।

तीन महीने की कड़ी तैयारी के बाद, सोनाक्षी सिन्हा का शानदार लुक ‘जटाधर’ के सबसे प्रभावशाली और चर्चित दृश्यों में से एक बन चुका है, जिसने दर्शकों के बीच ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

अभनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में अपनी एक अलग भूमिका वाली कहानी को सुपरनैचुरल और माइथोलॉजिकल होने के नाते मिट्टी से जुड़ी कहानी बताती हैं। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है।

‘जटाधरा’ 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माणा जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने मिलकर किया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने मिलकर किया है। इसमें दिव्या खोसला, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *