ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप

दुशांबे: ताजिकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है।

ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 दर्ज की गई जबकि गहराई 20 किलोमीटर जमीन के अंदर थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के अलीचर से 47 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।


मौसम विभाग ने पाकिस्तान और पड़ोसी देशों में बड़े भूकंप की आशंका जताई थी, वहीं 6 फरवरी 2023 को तुर्की और सीरिया में भयानक भूकंप की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई थी।


दूसरी ओर इस्लामाबाद और पंजाब सहित आस पास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर और दहशत फैल गई। इन झटकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा उज्बेकिस्तान, चीन, भारत, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान और पड़ोसी देशों में बड़े भूकंप की आशंका जताई थी, वहीं 6 फरवरी 2023 को तुर्की और सीरिया में भयानक भूकंप की भविष्यवाणी भी सही साबित हुई थी। तुर्की और सीरिया में आने वाले भूकंप में मरने वालों की संख्या 44 हजार से ज्यादा हो गई है। अभी भी यहाँ भूकंप के हलके झटकों का आना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *