रूफटॉप सोलर से हर महीने मिल सकेगी 300 यूनिट निशुल्क बिजली

पहली फरवरी को पेश हुए अंतरिम बजट का महत्वपूर्ण मुद्दा सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने वाली घोषणा थी। एक करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर के जरिए हर माह 300 यूनिट तक फ्री बिजली दिए जाने की योजना है।

रूफटॉप सोलर से हर महीने मिल सकेगी 300 यूनिट निशुल्क बिजली

प्रधानमंत्री मोदी सूर्योदय योजना इसी का हिस्सा है। इस योजना के तहत एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगेंगे। अनुमान है कि इस सुविधा को अपनाने के बाद बिजली का मासिक बिल ढाई – तीन हज़ार से घट कर ढाई तीन सौ रुपये तक हो सकता है।

पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक होने के साथ यह योजना ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में मददगार होगी।

घर पर 3Kw का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाना अब संभव हो सकेगा। इस सिस्टम की लाइफ 25 वर्ष की है जबकि इसे लगाने का खर्च तकरीबन 72,000 रुपए होगा।

सरकारी योजना के तहत आप अपने घर पर रूफटॉप सोलर सिस्टम किस तरह लगवा सकते हैं। यदि आप अपने घर का मासिक बिजली का बिल दाई से तीन हज़ार रुपये के बीच जमा कर रहे हैं तो आपके लिए 3Kw का सोलर प्लांट पर्याप्त होगा।

सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक़, 3Kw के प्लांट के लिए कीमत करीब 1.26 लाख रुपए होती है, जिसमे सरकार 54 हजार रुपये की सब्सिडी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *