रूस में एक दिन में कोरोना के 28,080 नये मामले

माॅस्को, 14 दिसंबर : रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 28,080 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,53,928 हो गयी है।


इस दौरान कोविड-19 के 488 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46,941 हो गयी।

रूस के कोराेना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक रूस के 85 क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,080 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें से 5,494 लोगों में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है।

इन नये मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 26,53,928 हो गयी है और प्रतिदिन 1.1 प्रतिशत की दर से मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी माॅस्को में सर्वाधिक 6,425 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 3,768 और मास्को क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 1,444 नये मामले सामने आये हैं।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 20,277 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। रूस में अब तक 21,06,235 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *