उज्जैन में कोरोना के 22 नए मामले

उज्जैन, 12 दिसंबर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4500 हो गयी है, हालाकि इनमें से 4138 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात जारी बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 613 सैंपल की जांच में 22 कोरोना संक्रमित पाए गए।

जिले में अब तक 4498 संक्रमित मिले हैं। कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गयी है और 263 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *