मराठवाड़ा में कोरोना के 200 नये मामले और तीन की मौत

औरंगाबाद, 01 सितंबर : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 200 नये मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मराठवाड़ा में कोरोना के 200 नये मामले और तीन की मौत

सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र किये गये विवरण के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से बीड़ सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां 94 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इसके बाद औरंगाबाद में 32 मामले दर्ज किये गये और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जालना में एक मामला सामने आया और एक व्यक्ति की मौत हुई। उस्मानाबाद में 49 मामले, लातूर में 18 मामले, परभणी में तीन मामले, नांदेड़ में दो मामले और हिंगोली में एक मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *