उज्जैन में मिले कोरोना के 14 नए मामले

उज्जैन, 04 जनवरी मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस (कोविड़-19) के 14 नए मामले सामने आने के बाद अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 4918 हो गई है जबकि 4577 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 461 प्राप्त सैंपल में से 14 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। इनमें से उज्जैन शहर के 13 और नागदा कस्बे का एक मरीज शामिल है। जिले में अभी तक 4918 पॉजिटिव मिले हैं।

इस वैश्विक महामारी से 77 वर्षीय उज्जैन निवासी की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 102 हो गई जबकि 238 मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जिले में अभी तक एक लाख 56 हजार 692 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *