भारी बर्फ़बारी से अमरीका में टूटा 125 साल पुराना रिकॉर्ड

उत्तरपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में भारी बर्फबारी और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस रिकॉर्ड बर्फ़बारी से अब तक का 125 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।

बर्फीली हवाओं के साथ बर्फ़बारी के चलते तटीय इलाकों में लोगों को तूफान का सामना भी करना पड़ा जिसने जानजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

इंडियाना, पेंसिल्वेनिया और ग्रेटर न्यूयॉर्क शहर को 30 इंच तक बर्फ में ढक गया था, जबकि मैसाचुसेट्स और कनेक्टिकट भी बर्फ में ढके हुए थे।

भारी बर्फबारी से बिजली सप्ली भी प्रभावित हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 35 इंच की बर्फ गिरने की खबर है। इस बर्फ़बारी ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

प्रभावित राज्यों में भारी बर्फबारी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और स्कूलों को बंद कर दिया गया है और सड़कों से बर्फ हटाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *