मोदी को मारकर बदला लेना चाहता था अबु जुंदाल

मुंबई। विशेष मकोका कोर्ट ने गुरुवार को 26/11 हमलों की साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के तहत आरोपों का सामना कर रहे आतंकी अबु जुंदाल समेत 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने 10 लोगों को इस मामले में बरी भी किया है।

abu jidal modi

मामले की सुनवाई के दौरान जो दलीलें और सबूत पेश किए गए उनके आधार पर कोर्ट ने माना कि हमले के लिए हथियार पाकिस्तान से लाए गए थे। साथ ही यह भी माना कि आरोपी इन हथियारों के जरिए गोधरा दंगों का बदला लेना चाहते थे।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ‘यह साफ होता है कि इन हथियारों के जरिए आरोपी शांति भंग की साजिश रच रहे थे। इन लोगों ने नरेंद्र मोदी और प्रवीण तोगड़िया को भी मारने की साजिश रची थी।’

कोर्ट ने फैसले में यह भी नोट किया कि एटीएस ने मामले की तहकीकात के दौरान वांछित आरोपी राहिल शेख और फिरोज के बीच हुई बातचीत की जांच नहीं की। कोर्ट ने जिन 10 लोगों को बरी किया है उसमें फिरोज देशमुख का नाम भी शामिल है। फिरोज फिलहाल व्हील चेयर पर है। फिरोज इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन में लाइब्रेरियन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *