पाकिस्तान में सडक़ हादसे में छह बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक राजमार्ग पर रविवार को दो बसों और एक पिकअप वैन के टकराने से छह बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

जिओ न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि सभी दस मृतक पिकअप वैन के मुसाफिर थे और वे सिंध प्रांत में लरकाना से सेहवान जा रहे थे। यह दुर्घटना सिंध प्रांत के सिंध राजमार्ग पर हुई।

 

रिपोर्ट में कहा गया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के अस्पतालों में भेजा गया है। दोनों बसों के चालक हादसे के बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने कहा कि उनकी तलाश की जा रही है।

 

पाकिस्तान में सडक़ हादसे सामान्य बात हैं। अधिकतर सडक़ हादसे लापरवाही से वाहन चलाने, खराब सडक़ों और गाडिय़ों में खामी की वजह से होते हैं। एजेंसी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *