एक दिन में 1 लाख 40 हजार नए केस से कोरोना की तीसरी लहर का इशारा

देश में कोरोना वायरस के केस का आंकड़ा बीते 24 घंटे में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा हो गया है। बीते 7 महीनों के बाद लगातार दूसरे दिन 1 लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं। शुक्रवार देर रात तक प्राप्त आकड़ें 1,41,525 नए केस की सूचना दे रहे हैं जिसमे दो छोटे राज्यों का डेटा शामिल नहीं है।

एक दिन में 1 लाख 40 हजार नए केस से कोरोना की तीसरी लहर का इशारा

28 दिसंबर के बाद से मामलों में इजाफा जारी है। इन 11 दिनों में हर दिन 20 फीसदी ज्यादा नए केस देखने को मिले हैं। इनमें से 4 दिन ऐसे भी रहे हैं जब कोरोना के नए केसों की ग्रोथ 40 पर्सेंट से ज्यादा की रही। इसके अलावा दो दिन ऐसे भी रहे हैं, जब नए केसों का आंकड़ा बीते कल के मुकाबले 55 फीसदी तक ज्यादा रहे।

इन सबके बीच राहत की बात यह है कि नए मामलों की मौतों का आंकड़ा काफी कम है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 40,925 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा बीते 238 दिनों में सबसे ज्यादा है। साफ है कि कोरोना की दूसरी लहर के पीक के लेवल तक नए केसों का आंकड़ा अब पहुंचने लगा है। मुंबई में 20,971 नए केस एक ही दिन में मिले हैं, जो कोरोना की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

वहीँ तीसरी लहर में पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में भी बड़ी संख्या में कोरोना केस माना जा रहा है, जहां दूसरी लहर में कम मामले थे। बीते कई दिनों से नए केसों के मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर बना हुआ है। शुक्रवार को बंगाल में 18,213 नए केस मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली में 17,335 नए मामले पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *