दुनियाभर के साथ ‘द ओडिसी’ ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार शुरुआत की है। क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म अपनी धमाकेदार शुरुआत के साथ भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।
‘द ओडिसी’ इस शुक्रवार यानी 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की धमाकेदार शुरुआह हुई है। ये भारत में नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
बताते चलें कि ‘ओपेनहाइमर’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज था और इसका साफ असर इस शुक्रवार सिनेमाघरों में नज़र आया।
भारत में ‘द ओडिसी’ की शानदार एडवांस बुकिंग हुई और फिल्म ने बंपर ओपनिंग की। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के हवाले से फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन 8 हजार 413 शो से 17.40 करोड़ की नेट कमाई जुटाई है। इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये हुआ है।
भारत में ‘द ओडिसी’ के लैंग्वेज वाइज कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म के इंग्लिश वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ (नेट) की कमाई के साथ बढ़त बनाई, इसके बाद हिंदी-डब्ड वर्जन से इसने ओपनिंग डे पर 1.90 करोड़ कमाए जबकि तेलुगु वर्जन से इसके पहले दिन का कलेक्शन 1.10 करोड़ रुपये रहा। वहीं तमिल वर्जन की कमाई 65 लाख रुपये रही।
भारत में ‘द ओडिसी’ की पहले दिन 17.40 करोड़ की कमाई क्रिस्टोफर नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन से ज़्यादा रही। ‘ओपेनहाइमर’ का पहले दिन का कलेक्शन 14.5 करोड़ था। इसी के साथ ये नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।