ज़फर अंसारी ने 25 की उम्र में तीन टेस्ट खेलने के बाद क्रिकेट छोड़ दी

zafaransari cktलंदन। ज़फर अंसारी ने 25 की उम्र में तीन टेस्ट खेलने के बाद क्रिकेट छोड़ दी । 25 साल के एक क्रिकेटर का रिटायर होने का फैसला किसी को भी हैरान कर सकता है. इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिकेटर ज़फर अंसारी अब ‘अपनी दूसरी ख्वाहिशों को पूरा करना चाहते’ हैं.
भारत के खिलाफ दो टेस्ट खेलने से पहले अक्टूबर में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी.
बाएं हाथ से फिरकी गेंदें फेंकने वाले ज़फर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 71 मैचों में 128 विकेट ले चुके हैं.
उन्होंने कहा, “सात सालों तक प्रोफ़ेशनल क्रिकेट खेलने के बाद मैंने अपने क्रिकेट करियर को ख़त्म करने का फैसला किया है.”
उन्होंने आगे कहा, “रिटायर होने की टाइमिंग से लोगों को हैरत हो सकती है लेकिन मैंने हमेशा ये कहा है कि क्रिकेट मेरी जिंदगी का केवल एक हिस्सा है और मेरी दूसरी ख्वाहिशें भी हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहता हूं.”
मेधावी छात्र रहे ज़फर ने केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से राजनीतिशास्त्र, दर्शन और समाजशास्त्र की पढ़ाई की, और रॉयल हॉलोवे यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री ली. अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में ज़फर ने आयरलैंड के ख़िलाफ़ 2015 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *