क्रिकेट के बाद युसूफ पठान की सियासत में एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने अब सियासत में उतरने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उसमे देश के लिए दो वर्ल्ड कप जीत चुके खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।

क्रिकेट के बाद युसूफ पठान की सियासत में एंट्री

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, युसूफ पठान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से बेहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पश्चिम बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी गई है।

टीएमसी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि यूसुफ पठान उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जो कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ है और वर्तमान में लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी इसका प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस घोषणा के बाद यूसुफ के भाई और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “आपको धैर्य, दयालु रवैया, जरूरतमंदों की मदद करते और बिना किसी आधिकारिक पद के लोगों की सेवा करते देखा जा सकता है।”

इरफान पठान ने आगे लिखा कि ‘मुझे यकीन है कि एक बार जब आपको राजनीतिक जिम्मेदारी मिल जाएगी तो आप लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करेंगे और उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाएंगे।’

बताते चलें कि यूसुफ पठान मुकाबले के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी के मज़बूर गढ़ से खड़े हुए हैं। गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले युसूफ पठान ने टीम इंडिया के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं।

बतौर खिलाड़ी युसूफ पठान देश के लिए दो वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। यूसुफ वर्ष 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जबकि 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा युसूफ दो बार आईपीएल का खिताब भी जीत चुके हैं। युसूफ साल 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर टीम का हिस्सा रहे थे।

युसूफ पठान ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 मैच से किया था। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। वनडे में 27 की औसत से 810 रन और टी20 में 236 रन बनाने वाले युसूफ ने गेंदबाजी में 5.5 की इकोनॉमी रेट से 33 विकेट और टी20 में 8.62 की इकोनॉमी रेट से 13 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *