फॉलोअर्स नहीं मिलने पर यूट्यूबर ने गुस्से में अपने स्टूडियो में आग लगा दी

झारखंड के गढ़वा जिले एक शख्स ने अपने स्टूडियो को सिर्फ इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि यूट्यूब पर तमाम कोशिशों के बाद भी उसके चैनल पर लाइक्स और व्यूज नहीं बढ़ रहे थे।

फॉलोअर्स नहीं मिलने पर यूट्यूबर ने गुस्से में अपने स्टूडियो में आग लगा दी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में 27 साल के यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने अपने घर में बने स्टूडियो में आग लगा दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस और पड़ोसियों ने यूट्यूबर के परिवार को बचा लिया। इस घटना में दस लाख रुपये से ज़्यादा का सामान जल गया।

यूट्यूबर के पड़ोसियों ने मीडिया को बताया है कि विधायक प्रजापति ने एक मॉडर्न स्टूडियो बनाने के लिए अपनी पुश्तैनी ज़मीन बेच दी थी और उन्हें सोशल मीडिया पर स्टारडम पाने की उम्मीद थी, लेकिन जब कई महीनों बाद भी उन्हें फॉलोअर्स नहीं मिले, तो वे बहुत ज़्यादा डिप्रेशन में चले गए।

पड़ोसियों ने आगे बताया कि यूट्यूबर पिछले एक हफ़्ते से आइसोलेशन में रह रहा था और फिर एक रात करीब दस बजे उसने खुद को स्टूडियो के अंदर बंद करके आग लगा ली। आग लगने से जब विधायक प्रजापति के घर में धुआं भर गया और उनका परिवार चीखने-चिल्लाने लगा, तो उनकी चीखें सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक तरफ की दीवार तोड़ दी और घर में घुसकर यूट्यूबर के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक प्रजापति ने स्टूडियो में आग लगाने के बाद कथित तौर पर पीछे की दीवार से छलांग लगा दी थी और फिर रविवार सुबह उनके रिश्तेदार उन्हें ढूंढ पाए और अब उनका मेंटल प्रॉब्लम का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *