बाइडेन, फाउची, जुकरबर्ग और ओबामा के नाम की हिट लिस्ट वाला युवक गिरफ्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित कई नामी हस्तियां इस शख्स की हिट लिस्ट में मिले। तमंचा लिए यह शख्स व्हाइट हाउस की तरफ बढ़ रहा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बाइडेन, फाउची, जुकरबर्ग और ओबामा के नाम की हिट लिस्ट वाला युवक गिरफ्तार

21 दिसंबर को यह शख्स लोवा स्टेट में बेहद ही आक्रामक तरीके से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल के इस शख्स का नाम कियोचुआ ब्रिलिअन जियोंग है। इसके पास से AR-15 रायफल और गोला बारूद बरामद किया गया है।

जांचकर्ताओं को जियोंग बताया कि यूनाइटेड स्टेट को शैतानों से आजाद कराना बेहद जरूरी है और इसलिए यह आवश्यक है कि जिन लोगों के पास शक्तियां हैं उन्हें मार दिया जाए। इन लोगों को सिर्फ वो ही मार सकता है। बताया जा रहा है कि जियोंग के पास एक हिट लिस्ट थी। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनके मुख्य चिकित्सा सलाहकार और संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची का नाम था।


जियोंग ने यह भी कहा कि अगर उसे रिहा किया गया तो वो तुरंत वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस पहुंच जाएगा और अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचाएगा। फिलहाल जियोंग पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इनके अलावा इस लिस्ट में बिल क्लिन्टन, ओबामा और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का नाम भी था। पूछताछ के दौरान जियोंग ने कहा कि व्हाइट हाउस में घुसने और हिट लिस्ट में शामिल लोगों को मारने की उसकी योजना को कोई खत्म नहीं कर सकता है। जियोंग ने यह भी कहा कि अगर उसे रिहा किया गया तो वो तुरंत वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस पहुंच जाएगा और अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचाएगा। फिलहाल जियोंग पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बीते मंगलवार को संघीय अदालत में रखे गए कुछ दस्तावेजों के मुताबिक जियोंग के पास एक जीपीएस डिवाइस था जिसमें व्हाइट हाउस का पता डाला गया था। उसने कहा था कि वो शैतानों को ख़त्म करने जा रहा है। उसने जांचकर्ताओं को बताया था कि उसे व्हाइट हाउस बिल्डिंग के उस जगह के बारे में पता है जहां से वो आसानी से अंदर जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *