यौमे आशूरा आज मज़हबी अक़ीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है

आज यौमे आशूरा अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। हक़ और सच्चाई के लिए कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन र० और उनके साथियों की कुर्बानी और पैग़म्बर मोहम्मद के नवासे की शहादत की याद में आशूरा का दिन मुहर्रम की 10 तारीख को मनाया जाता है।

यौमे आशूरा आज मज़हबी अक़ीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश सहित सभी शहरों और कस्बों में ज़ुल-जिना और ताज़ियों के जुलूस निकले जा रहे हैं।

लखनऊ में भी दसवीं मुहर्रम को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। खास कर पुराने लखनऊ में यातायात व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतिज़ाम किये गए हैं।

पहली मुहर्रम से पुराने इलाक़े में जगह जगह मातम और मजलिसों का एहतिमाम किया गया। मुख्य शोक जुलूस में ताबूत, ज़ुल-जिना की ज़ियारत, मातम के साथ शोक का माहौल है। मुख्य जुलूस मार्गों पर पानी और शरबत की सबीलें लगाई गई हैं, जबकि नियाज और तबर्रुक बांटने का भी इंतिज़ाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *