धोनी रावण जैसा है , अब टूटेगा उसका ग़ुरूर: योगराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम में तीन साल बाद वापसी करने वाले युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर एमएस धोनी पर निशाना साधा है। योगराज ने कहा था कि जैसा उन्‍होंने दो साल पहले कहा था कि धोनी के जाते ही युवराज टीम में वापस लौट आएगा। yograj

yograj

युवराज ने स्‍पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्‍यू मे कहा, ”जरा ईमानदारी से बात करते हैं, मैंने दो साल पहले यह भविष्‍यवाणी की थी या नहीं? अगर आप मेरे पुराने इंटरव्‍यू देखें तो मैंने साफ कहा था कि वह युवराज को पसंद नहीं करता और टीम के भीतर राजनीति होती है।

मैंने खुद भारत के लिए खेला है और मैं जानता हूं कि ये सब कैसे होता है। धोनी टीम के साथ अपना शो चला रहे थे और अब जब विराट ने टेकओवर कर लिया है तो चीजें बदल गई हैं। वह घरेलू क्रिकेट में युवराज की परफॉर्मेंसेज को नजरअंदाज नहीं कर सकते। चाहे वह वनडे हो या टी-20, वह परफेक्‍ट है, यह बात धोनी ने कभी समझने की कोशिश तक नहीं की।”

योगरात ने कहा, ”मई में मैंने उससे (युवराज) कहा था कि भारतीय टीम में तुम्‍हें कोई सपोर्ट नहीं करेगा। सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस पर ध्‍यान दो और सब सही हो जाएगा। उसने फोकस दिया और नतीजे देखिए।

मैंने उससे कहा शादी-वादी तो ठीक है, मगर गेम पर ध्‍यान दो क्‍योंकि धोनी एक दिन रिटायर होगा और वही हुआ। वह (युवराज) ज्‍यादा मेरी बात सुनता नहीं लेकिन अब वह भी जानता हैं कि उसका बाप सही था।”

भारत के लिए एक टेस्‍ट खेलने वाले योगराज ने धोनी की रावण से तुलना करते हुए कहा, ”रावन के राज को भी एक दिन ऐसे ही खत्‍म होना पड़ा था, अब उसका राज भी खत्‍म हो चुका है। हम देंखेंगे कि अब परफॉर्मेंस के आधार पर कौन टॉप पर पहुंचता है। मुझे लगता है कि बल्‍ले के साथ धोनी कमजोर पड़ते जा रहे हैं और वह पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। अब उनका गुरूर टूट जाएगा।”

योगराज ने कहा, ”युवराज को सिर्फ बल्‍लेबाजी के लिए इस्‍तेमाल करने से इतर, मुझे लगता है कि कोहली धोनी जैसी गलतियां नहीं करेंगे।

युवराज एक अच्‍छा गेंदबाज है और उन्‍हें (कोहली) उसे बुद्धिमानी से इस्‍तेमाल करना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं तो भारत की जीत जरूर होगी।”

www.naqeebnews.com

# yograj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *