योगी सरकार की ऊर्जा विभाग में कार्रवाई, प्रबंध निदेशक हटाए गए

CM-Yogiलखनऊ। योगी सरकार की ऊर्जा विभाग में कार्रवाई, प्रबंध निदेशक हटाए गए. योगी सरकार ने ऊर्जा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एके मित्तल को हटा दिया है.
महीने भर पहले ही योगी सरकार ने एके मित्तल को प्रबंध निदेशक बनाया था. उनकी जगह अब सुरेश चंद्र एसपी भारती पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक होंगे.
जानकारी के अनुसार मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे. उनके खिलाफ विभाग की कई योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप थे. यही नहीं बिजली सप्लाई देने में भी डील किए जाने की शिकायत थी.
पता चला कि पिछली सरकारों के दौरान जिन दागी कंपनियों से परहेज के लिए कहा गया था, उन्हीं कंपनियों से डील कर कई कार्य मित्तल ने उन्हें सौंप दिए थे. यही नहीं कई टेंडर जो इन्होंने जारी किए उसमें भी मानकों की अनदेखी गई.
इन शिकायतों पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एके मित्तल को एमडी पद से हटाने का फैसला लिया है. ये मुख्यालय से अटैच कर दिए गए हैं. उनकी जगह अब सुरेश चंद्र एसपी भारती को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *