अयोध्या में जो हुआ राम भक्तों ने किया, आगे जो होगा वो भी वही करेंगे’ – योगी

लखनऊ : भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जम कर विरोधी दलों पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा शासन के दौरान अराजकता बढ़ी है। Yogi

Yogi

इतना ही नहीं युवाओं में बेरोज़गारी, पलायन भी बढ़ा है और किसानों अदतमदाह करने के लिए मजबूर हुए हैं।

धुव्रीकरण की राजनीति करने के आरोप पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि जो मुद्दे जनता से जुड़े हैं वो सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। विरोधी दल को जो आरोप लगाने हैं वो लगाते रहें।

योगी आदित्यनाथ मौजूद हों और राम मंदिर का मुद्दा न चिढ़े भाला ऐसा कैसे हो सकता है।

मालूम हो कुछ दिन पहले योगी ने एक बयान में कहा था कि अगर प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो एक साल के अंदर राम मंदिर बनेगा।

जब उन्हें इस मुद्दा के सुप्रीम कोर्ट में होने बाद याद दिलाई गयी तो उन्होंने कहा कि कई मसले कोर्ट के बाहर भी सुलझाए जाते हैं।

बुधवार को एक बार फिर राम मंदिर के मुद्दे पर योगी बोले की अयोध्या में जो कुछ हुआ वो राम भक्तों ने किया था। अब आगे जो होगा वो भी राम भक्त ही करेंगे।

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने लव जिहाद का मुद्दा उठाया था। हालांकि इससे उन्होंने कुछ ख़ास फायदा नहीं हुआ। 23 सीटों में से 13 पर भाजपा को हार का मुंह देखना पडा था।

इस बार किसी नेता ने लव जिहाद के मुद्दे को तूल नहीं दी। जब योगी से पूछा गया कि क्या भाजपा लव जिहाद का मुद्दा भूल गयी तो उन्होंने ने कहा कि कोई मुद्दा नहीं भुलाया गया। जनता से जुड़े जो भी मुद्दे पहले थे वो आगे भी रहेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हालातों का उदाहरण देते हुए योगी ने कहा कि अगर कोई भैंसों से लदा ट्रक 10 मं के लिए छोड़ के चला जाए तो वापस आकर उसे बस टायर ही मिलता है।

आखिर ये जाता कहां है ? इसी लिए भाजपा अवैध कत्लखानो पर नकेल कसेगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल लगातार 2 वर्षों से इन कत्लखानों को रोकने के आदेश राज्य सरकार को दे रही है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

कैराना में जो हुआ उसे देखें तो बढ़ती अराजकता के चलते पलायन हुआ है। माफियो का राज है। कश्मीर में भी पलायन की स्थिति है इसलिए इसे दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे।

www.naqeebnews.com

# Yogi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *