फरयादियों की भीड़ पहुची योगी के जनता दरबार, मची अफरा-तफरी

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Yogi

Yogi

इस अफरा-तफरी की वजह से भीड़ में मौजूद कई दिव्यांगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बता दें, योगी आदित्यनाथ जब से सीएम बने हैं, अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार लगा रहे हैं।

बाद में पुलिस ने भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके कतार में खड़ा किया और बारी-बारी से सबकी मुलाकात उनके मुख्यमंत्री से करवाई।

आपको बता दें कि सीएम बनने के बाद से ही आदित्यनाथ रोजाना अपने आवास पर जनता दरबार लगाते हैं। दरबार में सीएम आए हुए लगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका निपटारा करने की कोशिश करते हैं।

इससे पहले अभी कुछ दिनों पहले भी शबीना नाम की एक मुस्लिम महिला योगी के दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची थी। उसने योगी से फरियाद किया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है।

उसके पास व्हीलचेयर खरीदने को पैसे नहीं थे। मुख्यमंत्री ने तत्काल शबीना की फरियाद पर कार्रवाई करते हुए उसे व्हीलचेयर दिलवा दी।

www.naqeebnews.com

# Yogi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *