योगी आदित्यनाथ ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

लखनऊ, 02 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली।

योगी आदित्यनाथ ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ0 सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री योगी ने वैक्सीन की पहली डोज भी पांच अप्रैल को इसी अस्पताल में लगवाई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को कौवेक्सीन लगाई गई है और दूसरी डोज लगने के बाद उनका वैक्‍सीनेशन पूरा हो गया।

श्री सुंदरियाल ने बताया कि सिविल अस्पताल में कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में वैक्सीनेश के बारे में पूछा कि कितने बूथ हैं। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *