यमन में विद्रोहियों ने स्कूल में दागी 4 मिसाइलें; ताजा हवाई हमले में 75 की मौत

सना :  यमन में विद्रोहियों और सरकार समर्थक बलों के बीच ताजा हवाई हमलों में 75 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन संभालने के बाद पहले अमरीकी ड्रोन हमले में यहां के दक्षिणी प्रांत में दो अल-कायदा आतंकियों को मार गिराया गया है। Yemen

Yemen

यमन की राजधानी सना में सऊदी गठबंधन वाली सेना ने हवाई हमला कर स्कूल को निशाना बनाया है। विद्रोहियों की तरफ से चलाई जाने वाली समाचार एजेंसी का कहना है कि स्कूल पर चार मिसाइलें दागी गई हैं।

एजेंसी का दावा है कि ये मिसाइलें रविवार को दागी गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं है।

सऊदी नीत गठबंधन के हवाई हमलों और बाब अल-मंदाब जलमार्ग के पास संघर्ष में शिया हुथी विद्रोहियों और पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह से जुड़े कम से कम 52 लड़ाकों की मौत हुई है। वहीं सूत्रों ने बताया कि सरकार समर्थक बलों के भी 14 सदस्यों की मौत हो गई।

24 घंटे में 45 से ज्यादा हवाई हमले हुए

सऊदी गठबंधन सेना ने पिछले 24 घंटों में यमन में 45 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। इनमें 75 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यूएन का कहना है कि यमन में पिछले दो सालों से चले आ रहे सीविल वार (गृह युद्ध) में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

www.naqeebnews.com

# Yemen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *