प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के मौसम में अब बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि ठण्ड अभी भी यहाँ अपना पूरा असर नहीं दिखा सकी है मगर वायु का स्तर बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है।

प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती शाम से आज सुबह तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की है।

उत्तर प्रदेश में हुए इस मौसम के बदलाव का कारण हरियाणा पंजाब की ओर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुआ है। इस बीच अलीगढ़ में चार मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

गाजियाबाद, मथुरा, वृंदावन व आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जता रहा है। ऐसे में लखनऊ में भी बूंदाबांदी का अनुमान है।

जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग सहित कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। सोनमर्ग, अफरवट और तोसा मैदान में भी हलकी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी और बारिश ने यहाँ का तापमान गिरा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *